ֆ:प्राप्त जानकारी के अनुसार संविदा कर्मी लाइन मैन संजय राम 23 नवम्बर की शाम को ड्यूटी समाप्त कर घर को जा रहे थे तभी विजय बिन्द ने उन्हें रोककर फ्यूज जोड़ने के लिए कहा जब संजय राम ने कहा कि भैया इसमें लाइन आ रहा है जब लाइन आफ होगा तभी फ्यूज जुड पाएगा जिससे नाराज होकर विजय विन्द शिव कुमार विन्द लवकुश विन्द एवं मोनु यादव समेत एक दो अज्ञात लोगों ने मिलकर बुरी तरह से पिटाई कर दी।
इस मामले को लेकर विधुत कर्मीयो में काफी रोष दिखाई दे रहा है दर्जनों की संख्या में कई विधुत कर्मीयो ने नारेबाजी कर दोषियों के गिरफ्तारी की मांग की। जिसके बाद पिडित ने थाना धीना में लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।
§चन्दौली – धीना थाना अन्तर्गत विधुत कर्मी संजय राम को फ्यूज जोड़ने को लेकर बुरी तरह से पिटाई कर दी जिससे उन्हें गम्भीर रूप से चोट आई है।पिडित ने धीना थाना में चार लोगों के खिलाफ नामजत तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है

