֍:32 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस§ֆ:कांग्रेस की ओर से इस बार गठबंधन में 32 सीटों पर चुनाव लड़ने की तायारी है. पांच सीटों पर दोनों दल सहमति से लड़ रहे हैं. भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में 50 प्लस के लक्ष्य को जुटाने के लिए सारी ताकत झोंक दी है. कई केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय स्तर के प्रवक्ताओं के साथ पड़ोसी राज्यों से मंत्री, विधायक और अन्य वरिष्ठ नेता जम्मू-कश्मीर में डेरा डाले हुए हैं. इसमें संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं.
§֍:18 सिंतबर को होंगे मतदान§֍:
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों को लिए पहले चरण में 18 सितंबर से मतदान शुरु हो जाएंगे. 8 सितंबर के बाद से स्टार प्रचारकों के पहुंचने की उम्मीद है. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जम्मू और कश्मीर में रैली प्रस्तावित है. भाजपा ने भी अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है. इसमें प्रमुख रूप से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदि शामिल हैं.
§֍:§ज्म्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही देन शेष रह गए हैं. इसको लेकर कांग्रेस ने बुधावर यानि आज से अपना स्टार प्रचार शुरु कर दिया है. इसके लिए आज कांग्रेस के नेता राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर पहुंचने वाले हैं. वे दो पूर्व अध्यक्षों के समर्थन में संगलदान (रामबन) और अनंतनाग के डूरू में रैली करेंगे. पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है. बता दें कि पार्टी ने बनिहाल से पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विकार रसूल वानी और डूरू (अनंतनाग) से गुलाम अहमद मीर को उतारा है।

