कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी पदाधिकारियों को विभिन्न राज्यों में सचिव और संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया है. साथ ही उन्हें तत्काल प्रभाव से संबंधित महासचिवों और प्रभारियों के साथ काम करने का जिम्मा सौंपा. इसके अनुसार कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा को पंजाब का सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि मनोज त्यागी को प्रशासन का संयुक्त सचिव बनाया गया है. परगट सिंह उत्तराखंड के सचिव होंगे, जबकि शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव को गुजरात के सचिव की भूमिका सौंपी गई है.
कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गणेश कुमार यादव को सचिव और पलक वर्मा को संयुक्त सचिव का जिम्मा सौंपा गया है. वहीं, शुभंकर सरकार को अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और मिजोरम का सचिव बनाया गया है, जबकि मैथ्यू एंटनी को संयुक्त सचिव बनाया गया है. पृथ्वीराज साठे और जितेंद्र बघेल को असम का सचिव बनाया गया है. देवेंद्र यादव, सुशील कुमार पासी, शाहनवाज आलम को बिहार का सचिव बनाया गया है.
पार्टी ने एस.ए. संपत कुमार और सज़ारिता लैटफ्लांग को छत्तीसगढ़ का सचिव बनाया है, तो विजय जांगिड़ को संयुक्त सचिव का जिम्मा सौंपा गया है. उधर, अंजलि निंबालकर को गोवा, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव का सचिव बनाया गया है. रामकिशन ओझा, उषा नायडू, भूपेन्द्र मरावी और सुभाषिनी यादव को गुजरात का सचिव बनाया गया है.
कांग्रेस ने मनोज चौहान और प्रफुल्ल विनोदराव गुडाधे को हरियाणा का सचिव बनाया है, जबकि चेतन चौहान और विदित चौधरी हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ का जिम्मा सौंपा गया है. सप्तगिरि शंकर उलाका और सिरिवेला प्रसाद को पार्टी ने झारखंड का सचिव बनाया है. उधर, रोजी एम. जॉन, मयूरा एस. जयकुमार, अभिषेक दत्त, और पी. गोपी को कर्नाटक का सचिव बनाया है.

