ֆ:
इसको लेकर ईडी ने बताया था कि जब्त की गई संपत्ति में एजेएल की दिल्ली, मुंबई और लखनऊ सहित कई जगहों की प्रॉपर्टी है। इस मामले में ईडी ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कई अन्य लोगों से पूछताछ की थी। अब इस मामले में पीएमएलए निर्णायक प्राधिकरण ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा धन शोधन मामले में कांग्रेस से जुड़े ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार और उससे संबद्ध कंपनियों की लगभग 752 करोड़ रुपये की संपत्ति की कुर्की के आदेश को बुधवार को बरकरार रखा।
प्राधिकरण ने अपने आदेश में कहा कि उसका मानना है कि ईडी द्वारा कुर्क की गई चल संपत्ति और इक्विटी शेयर अपराध से अर्जित कमाई हैं और धन शोधन के अपराध से संबंधित हैं।
§नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें बढ़ती चली जा रही हैं। निर्णायक प्राधिकरण ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) की कुर्क की गई प्रॉपर्टीज को सही ठहराया है। ईडी ने इस मामले में करीब 750 करोड़ रुपये की एजेएल की प्रॉपर्टी कुर्क की थी।

