֍:देवेंद्र यादव ने दी जानकारी§ֆ:प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने ने बताया, ‘यात्रा 8 नवंबर को शुरू होगी और सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी. इस यात्रा के जरिये हम दिल्ली के नागरिकों की समस्याओं को सामने लाएंगे और सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास करेंगे.’ आज यात्रा दोपहर 1 बजे राजघाट से शुरु होकर पुरानी दिल्ली के तुर्कमान गेट और बल्लीमारान जैसे इलाकों से गुजरेगी. पहले ही दिन कांग्रेस की नजर अल्पसंख्यक बहुल इलाकों पर होगी, जहां पिछले दो चुनावों में आम आदमी पार्टी ने जबदरस्त प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया था.§֍:AAP के खिलाफ कांग्रेस§ֆ:आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों ही INDIA ब्लॉक का हिस्सा है. इसके बावजूद अब कांग्रेस ‘न्याय यात्रा’ के दौरान आम आदमी पार्टी की आलोचना करेगी. दिल्ली में प्रदूषण, यमुना की सफाई जैसे कई मुद्दों पर कांग्रेस पहले भी आलोचना कर चुकी है. इस पदयात्रा में पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा प्रतिपक्षल राहुल गांधी समेत पार्टी के संगठन महासचुव के.सी वेणुगोपाल और अन्य पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया है. §֍:जानें यात्रा का उद्देश्य§ֆ:दिल्ली में आम आदमी पार्टी आने के बाद से कांग्रेस का वोट बैंक खराब हो गया. इसलिए इस पदयात्रा से उनका उद्देश्य झुग्गी-झोपड़ी, अनधिकृत कॉलोनियों अल्पसंख्यक और दलित वोट बैंक को वापस लाने का रहेगा. लेकिन दिल्ली का कांग्रेस नेतृत्व ये बात भी समझता है कि महाराष्ट्र और झारखंड नतीजों के बाद केंद्रीय नेतृत्व पर एक बार फिर AAP के साथ गठबंधन को लेकर दबाव हो सकता है और ऐसी स्थिति में अगर यात्रा से कांग्रेस को मजबूती मिलती है, तो वो बेहतर बारगेन कर पाएगी.§֍:ऐसा है यात्रा का प्लान§ֆ:दिल्ली में शुरु होने वाली ये ‘न्याय यात्रा’ हर दिन 20-25 किलोमीटर की दूरी तयकरेगी. रोजाना सुबह लगभग आठ बजे यात्रा शुरु हो जाएगी. यात्रा के दौरान बीच में भोजन और चाय पीने के लिए ब्रेक होगा. यादव ने कहा, ‘दिन का समापन एक सभा के साथ होगी. 250-300 स्थायी यात्री शाम में शिविरों में रहेंगे.’§֍:§ֆ:यात्रा करीब एक महीने तक चलेगी, जो कि 4 चरणों में आयोजित की जाएगी. पहले चरण में चांदनी चौक, मटिया महल, बल्लीमारान, सदर बाजार, मॉडल टाउन, शालीमार बाग, आदर्श नगर, त्रिनगर, वजीरपुर, बुराड़ी, तिमारपुर और बादली जैसे विधानसभा इलाकों में यात्रा जाएगी.हर एक चरण 6 दिनों का होगा, जिसके बाद एक दिन अवकाश दिया जाएगा. यात्रा शुरु होने से एक हफ्ते तक इस यात्रा का बेस कैंप झंडेवालान इलाके में अंबेडकर भवन होगा. हर हफ्ते नया बेस कैंप होगा. §कुछ साल पहले कांग्रेस ने देश में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरु की थी, जो कि देशभर में चचला थी. इसमें कई राजनेताओं के साथ अभिनेताओं ने भी भाग लिया था. बता दें कि अब दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश में ‘दिल्ली न्याय यात्रा’ आज से शुरु करने वाली है. ये यात्रा राजघाट से शुरु होगी, जो कि एक महीने तक चलने वाली है. इस दौरान 360 किलोमीटर की पदयात्रा करके 70 विधानसभाओं को कवर किया जाएगा. इस यात्रा की अगुवाई दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव करेंगे.

