֍:कांग्रेस नेता ने कही ये बात§ֆ:कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने संसद में कहा कि पिछले 10 साल से भाजपा सरकार ने कृषि एंव किसान कल्याण को शकुनि की चौपड़ बना रखा है. वक्त की मांग है कि 72 करोड़ किसानों को कौरवों के इस चक्रव्यूह से निजात दिलाई जाए. किसान की आय दोगुनी करने, किसान को लागत पर 50 फीसदी मुनाफा देने और किसान का दर्द बांटने जैसे कई जुमले गढ़े गए. यह सरकार कसमें किसानों की खाती हैं और लाभ जमाखोरों और धनवानों को पहुंचाती हैं. दिखावे के लिए दिखावे के लिए किसानों की ‘आरती’ उतारते हैं, और असलियत में उनकी राह में कील, कांटे और नश्तर बिछाते हैं. मोदी सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने का वादा जुमला साबित हुआ.§֍:पीएम मोदी ने बरेली में किया था वादा§ֆ:28 फरवरी 2016 में बरेली में पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था. लेकिन 24 मार्च 2022 को कृषि पर बनी 37वीं स्टैंकडिंग कमेटी की रिपोर्ट में यह बात मानी गई है कि किसान की आय दोगुनी होने की जगह उल्टा कम हो गई है. सुरजेवाला ने इसके साथ ही कई और मसलों पर सरकार को घेरा. §֍:सपा सांसद ने कही ये बात§ֆ:समाजवादी पार्टी के राज्यसभी सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि मैं 2004 से 2008 तक एग्रीकल्चपर कमेटी का चेयरमैन बना था. किसान का दुर्भाग्यी है कि उसे कुदरत पर निर्भर रहना पड़ता है. कभी-कभी गेहूं की फसल पकी होती है और कटने के लिए रेडी होती है तो ओले पड़ जाते हैं और फसल खत्मक हो जाती है. कभी बाढ़ आ जाती है. उन्होंने कहा कुदरत किसी के हाथ में नहीं है. लेकिन सरकार को इन आपदाओं से बचने के लिए क्याह उपाय किए जा सकते हैं, इस पर विचार करना चाहिए. §֍:सब्जियां हो रही बर्बाद§ֆ:राम गोपाल यादव ने कहा कि खेती और पशुपालन एक दूसरे से जुड़े हुए हैं. कृषि की हमारी मुख्यो फसलें गेहूं और धान हैं. इससे जितना ज्या दा रेवेन्यू मिलता है उससे ज्या्दा रेवेन्यूर दूध, मांस और मछली से मिलता है. लेकिन इस पर कोई ध्यानन नहीं देता है. साथ ही फूड प्रोसेसिंग पर जितना ज्यासदा ध्या न देना चाहिए, उतना नहीं दिया जा रहा है. इस समय ब्राजील में सबसे ज्यािदा यानी 80 फीसदी तक फूड प्रोसेसिंग होती है. फूड प्रोसेसिंग का सही इंतजाम न होने की वजह से 60 हजार करोड़ रुपये के फल और सब्जियां बर्बाद हो जाते हैं. अगर इसके लिए सही इंतजाम हो जाएं तो भी किसानों को काफी फायदा हो सकता है. §राज्यसभा में गुरुवार को कृषि सेक्टर को दिए गए बजट पर चर्चा हो रही थी. इस दौरान कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला और सपा के राम गोपाल यादव ने मोदी सरकार को किसानों की आय से लेकर प्राकृतिक आपदा की वजह से खेती में होने वाले नुकसान पर घेरा.

