ֆ:आचार्य प्रमोद कृष्णन इस पर तंज कसते हुए कहा, ”राहुल गांधी का एक ही एजेंडा है कि बिना मुंह धोए मोदी जी कोसना. सुबह उठकर के हाथ मुंह धोए बिना पीएम मोदी को गाली देना शुरू कर देते हैं. जिस व्यक्ति को ये नहीं पता कि अपना जूठा पानी अपने सिर पर नहीं डाला जाता, वो आदमी इस तरह की टिप्पणियां पीएम मोदी पर करते हैं. सच बात ये है कि राहुल गांधी को भारत की संस्कृति, सभ्यता, परंपराओं का बोध नहीं है. विदेशी परिवेश में पले बढ़े राहुल गांधी को पहले भारत को जानना होगा. इसके बाद वे भारत के प्रधानमंत्री पर बोलने का प्रयास करें.”§कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को देवरिया में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे. भाषण के दौरान राहुल गांधी भीषण गर्मी से इस कदर परेशान हो गए कि उन्होंने बोतल से पानी पीने के बाद बचा हुआ पानी अपने सिर पर ये कहते हुए उड़ेल लिया कि गर्मी बहुत है.

