֍:कांग्रेस का प्रदर्शन §ֆ:कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक न्यूज एजेंसी से कहा, ”संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके पूर्ववर्ती राहुल गांधी अगले महीने डॉ. आंबेडकर की जन्मस्थली महू से बीजेपी के खिलाफ मध्य प्रदेश के हर गली-मोहल्ले में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की श्रृंखला शुरू करेंगे.”
§֍:एमपी में जय भीम का नारा §ֆ:पटवारी ने बताया कि कार्यक्रम आयोजित करने का अंतिम निर्णय अगले कुछ दिनों में लिया जाएगा. यह 25, 26 या 27 जनवरी हो सकता है. जय बापू, जय भीम और जय संविधान के नारे हवा में गूंजेंगे.” §मध्य प्रदेश का मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस जनवरी से डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जन्मस्थली महू से पूरे राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी BJP के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू करेगा. भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता डॉ. आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को इंदौर जिले के महू की सैन्य छावनी में हुआ था, जिसे अब आधिकारिक तौर पर डॉ. आंबेडकर नगर के नाम से जाना जाता है.

