֍:केंद्रीय वाणिज् एंव उद्योग मंत्री और अमेरिकी वाणिज्य सचिव करेंगे सह अध्यक्षता§ֆ:उन्होंने कहा कि यह बयान पिछले सप्ताह अमेरिका में क्वाड शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के बीच द्विपक्षीय वार्ता के तुरंत बाद आया है. एंड्रयूज ने आगे बताया कि भारत-अमेरिका वाणिज्यिक वार्ता और सीईओ फोरम अगले सप्ताह अमेरिका में आयोजित किया जाएगा, इसमें केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिकी वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो बैठकों की सह-अध्यक्षता करेंगे.§ֆ:उन्होंने कहा, “अगले सप्ताह वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री गोयल वाशिंगटन में होंगे और उन्हें अपनी समकक्ष वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो से मिलने का मौका मिलेगा. वे दोनों मिलकर अमेरिका, भारत वाणिज्यिक वार्ता और सीईओ फोरम की सह-अध्यक्षता करेंगे. यह सरकार और उद्योग के बीच एक और महत्वपूर्ण कड़ी है, जो हमें आगे बढ़ने में मदद करती है,”. शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में बोलते हुए, सेवा निर्यात संवर्धन परिषद के महानिदेशक डॉ. अभय सिन्हा ने कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार भारत के कुल सेवा निर्यात का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसकी कीमत लगभग 350 बिलियन डॉलर है.§֍:सम्मेलन अध्यक्ष ने दी जानकारी§ֆ:इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स के शिखर सम्मेलन अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ललित भसीन ने पिछले सप्ताह दोनों देशों के बीच हुए समझौतों का हवाला देते हुए कहा कि मजबूत द्विपक्षीय सहयोग और आपसी समर्थन का अंदाजा दोनों देशों के बीच हुए समझौतों की संख्या पर मीडिया रिपोर्टों से लगाया जा सकता है, जो संबंधों को निरंतर मजबूत बनाना सुनिश्चित करते हैं. डॉ. भसीन ने कहा, “नवंबर चुनाव में चाहे कोई भी जीत जाए, भारत-अमेरिका चुनाव और मजबूत होता जाएगा.” §֍:यूपी सीएम के सलाहकार ने दी जानकारी§ֆ:उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री के सलाहकार, आईएएस (सेवानिवृत्त) अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि यह राज्य कानून के शासन के मजबूत कार्यान्वयन के साथ देश में सबसे अच्छे कारोबारी माहौल में से एक प्रदान करता है. उत्तर प्रदेश में वैश्विक निवेशकों को आमंत्रित करते हुए अवस्थी ने कहा कि यह एक स्पष्ट और आकर्षक विदेशी प्रत्यक्ष निवेश नीति के साथ सबसे अधिक निवेशक-अनुकूल राज्यों में से एक है. उद्घाटन सत्र में अन्य वक्ताओं में डॉ. अतुल चौहान, क्षेत्रीय परिषद सदस्य, आईएसीसी और चांसलर, एमिटी विश्वविद्यालय शामिल रहे. सम्मेलन के पूर्व 8वें बिजनेस लीडरशिप अवार्ड्स प्रदान किए गए, जिसमें रेडिको खेतान लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. ललित खेतान को ‘सदी के बिजनेस लीडर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया. अन्य पुरस्कार विजेताओं में सुनंदा सिंघानिया, कार्यकारी निदेशक, पीएसआरआई अस्पताल, अशोक चतुर्वेदी, अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, यूफ्लेक्स ग्रुप शामिल रहे.§֍:§۩:Uploads/NewsImages/24-09-2024/xjVLgSJYMe679RFFE2DD.jpg|§दिल्ली में मंगलवार को द ललित होटल में कृषि और खाद्य प्रसंस्करण पर सत्र, कृषि में भारत-अमेरिका आर्थिक संबंधों के भविष्य के लिए दृष्टिकोण को लेकर सम्मेलन का आयोजन कराया गया. इसको लकेर अमेरिकी दूतावास के मिशन के उप प्रमुख जॉर्गन के. एंड्रयूज ने कहा, “अगर हम जलवायु परिवर्तन की इन समस्याओं को एक साथ हल नहीं करते हैं, तो हमारी सामूहिक समृद्धि पर इसका बहुत गहरा असर होगा. मुझे लगता है कि हम मिलकर सरकारी स्तर पर और निजी क्षेत्र में उत्सर्जन को कम करने के लिए कुछ अद्भुत काम कर रहे हैं, ताकि भारत को विकास और वृद्धि के लिए ऐसा रास्ता मिल सके जो वैश्विक जलवायु चुनौतियों को और न बढ़ाए और साथ ही, ये बदलाव अच्छे वेतन वाली हरित नौकरियां पैदा करेंगे, जो मुझे पता है कि हम सभी देखना चाहेंगे.”

