֍:फार्मर रजिस्ट्री और ईकेवाईसी§ֆ:केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान योजना के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी है. इसके लिए सभी राज्यों को निर्देश भी दए जा चुके हैं. इसकी अंतिम तारीख 31 जनवरी है. इस दिन तक फार्मर रजिस्ट्री के पंजीकरण करा सकते हैं. वहीं, सरकार की ओर से एक बयान में कहा गया कि नए लाभार्थियों का फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर ही पीएम किसान स्कीम का लाभ मिलेगा. वहीं, पुराने लाभार्थियों को ईकेवाईसी के आधार पर योजना का लाभ मिलेगा. कृषि विभाग ने किसानों को ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा है. §֍:इन चीजों का रखें ध्यान§ֆ:
पात्रता की जांच: कृषि विभाग ने किसानों को योजना के लिए पात्र होने की जांच करने के लिए कहा है. अगर अपात्र किसान योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन करते हैं तो उनका आवेदन खारिज हो जाएगा.
डाक्यूगमेंट्स जुटाएं : विभाग की ओर से किसानों को जरूरी दस्ताउवेज जुटाने के लिए कहा गया है.
ऑथराइज्ड सेंटर चुनें: पीएम किसान योजना का लाभ उठाने के लिए किसी ऑथराइज्डज सेंटर पर ही जाएं. इसके अलावा कई प्रक्रियाएं घर बैठे भी पूरी कर सकते हैं.
फ्रॉड से सावधानी: इस समय पीएम किसान योजना के लाभ और इसके नाम पर सब्सिडी वाला लोन देने के नाम पर किसानों से ठगी की घटनाएं देखने को मिल रही है. ऐसे में किसी भी अज्ञात नंबर से फोन आने पर सावधानी बरतें और मामला संदिग्धे लगने पर इसकी साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें.
ई-केवाईवी स्टेीटस: प्रक्रिया पूरी न होने तक इसका स्टे टस चेक करते रहें, क्योंरकि जबतक यह पूरी नहीं होगी, तब तक खाते में पैसे नहीं आएंगे.
§देश के किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त का इंतेजार अब ख्तम हो गया है. किस्त 24 फरवरी को आने वाली है. इससे पहले कृषि एंव किसान कल्याण विभाग ने 2 हजार रुपये की अगली किस्त का लाभ उठाने के लिए पर्याप्त कदम उठाने की सलाह दी है. ऐसे मे जल्द मंत्रालय अनुसार इन चीजों को पूरा करा लें.

