֍:
स्नान तिथियों को लिए ऐसे होगी बुकिंग
§ֆ:महाकुंभ में स्नान तिथियों के लिए श्रद्धालुओं को कम से कम तीन रातों की बुकिंग करानी होगी और 13-14 के स्नान क लिए चार रात की बुकिंग करानी होगी. ये 12 की रात से 14 की रात तक होगी. इसी तरह 29 जनवरी के स्नान के लिए 28 से 30 जनवरी की अनिवार्य बुकिंग है. ईवोलाइफ ने मेक माई ट्रिप जैसी ट्रैवल वेबसाइट्स से भी टाइअप किया है. मेक माइ ट्रिप की साइट पर भी स्नान के दिनों की तीन रात से कम की बुकिंग नहीं हो रही है. इस बारे में ईवो लाइफ का कहना है कि इस तरह की शर्त पहले थी अब इसे हटा दिया गया है. इवो लाइफ के प्रखर सिंह कहते हैं कि वेबसाइट से शर्त हटाने की बात कह दी गई है.§֍:बुकिंग रेट में बड़ा अंतर§ֆ:ईवोलाइफ की साइट पर तीन रात के लिए दो लोगों के लिए एक डोम बुक करने पर आपको जीएसटी समेत कुल 3,57,540 रुपये चुकाने होंगे. अगर आप डोम की जगह इसी तरह के तीन रात के लिए एक कॉटेज बुक करते हैं तो आपको 1,20,714 रुपये चुकाने होंगे. सुइट कॉटेज बुक करने पर यह रकम 1,98,594 हो जाएगी.§ֆ:इसी तरह मेक माई ट्रिप की साइट पर भी आप तीन रात की बुकिंग करा सकते हैं. यहां पर आपको इन सभी का किराया ईवोलाइफ के मुकाबले काफी कम मिलेगा. ईवोलाइफ पर जो डोम तीन रात के लिए 3,57,540 रुपये में बुक हो रहा है वही डोम मेक माई ट्रिप 2,60,884 रुपये में मिल रहा है. इस तरह मेक माई ट्रिप पर स्नान के तीन रात के लिए कॉटेज बुक करने पर 1,02,601 रुपये और सुइट कॉटेज बुक करने पर 1,86,678 रुपये चुकाने होंगे.§֍:डोम से लें कुंभ का नजारा§ֆ:फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाओं के साथ डोम सिटी को तैयार करने में 51 करोड़ रुपये की लागत आएगी. इसे जमीन से 15 से 18 फीट की ऊंचाई पर बनाया जा रहा है. इसे बनाने वाले कंपनी का कहना है कि डोम सिटी में 32×32 के कुल 44 डोम तैयार किए जाएंगे. ये डोम पूरी तरह बुलेट प्रूफ और फायर प्रूफ हैं. इन्हें इस तरह से डिजाइन किया गया है कि आप अपने डोम के अंदर रहकर पूरे कुंभ का नजारा ले सकेंगे. इसमें श्रद्धालुओं के लिए 360 डिग्री पॉली कार्बन शीट के भीतर की ओर अपारदर्शी पर्दे लगे हैं, जिससे एकांत में आप कुंभ का नजारा ले सकेंगे.§֍:
जानें कॉटेज का किराया
§ֆ:डोम के साथ कॉटेज को भी पूरी तकनीकी के साथ तैयार कराया जा रहा है. इसमें 16×16 के चार कॉटेज हर डोम के निचले हिस्से में बनाए जा रहे हैं. डोम सिटी में कुल 176 कॉटेज और 44 डोम बनकर तैयार हो रहे हैं. हर कॉटेज में ठहरने की सभी अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेंगी. फैसिलिटी की बात करें तो हर कॉटेज में एसी, गीजर और सात्विक आहार का इंतजाम रहेगा. कॉटेज का किराया सामान्य दिनों में 41 हजार रुपये रहेगा. स्नान के दिनों में एक कॉटेज का किराया 81 हजार रुपये रखा गया है.§उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ का आगाज बस कुछ ही दिनों में होने जा रहा है. अगर आप डोम सिटी में कॉटेज या डोम बुक कराना चाह रहे हैं तो इसक लिए कुछ सिंपल स्टेप्स फॉलो करने होंगे. अगर आप इस सिटी को बनाने वाली कंपनी की साइट से डोम या कॉटेज बुक कराएंगे तो आपको अतरिक्त कीमत भी चुकानी पड़ेगी. किसी आम दिन में आपके एक रात के लिए भी इन कॉटेज या डोम में रुक सकते हैं, जबकि स्नान तिथियों पर आपको तीन रात के लिए बुकिंग कराना अनिवार्य होगा.

