֍:छह महीनों से नहीं आया मुआवजा§ֆ:योजना के तहत अकोला जिले के किसानों ने फसल नुकसान की शिकायतें दर्ज करवाई थीं. बीमा कंपनियों ने सर्वे भी किया, लेकिन अब तक नुकसान भरपाई की राशि किसानों के खातों में जमा नहीं की गई. नियम के अनुसार, 15 दिनों में मुआवजा मिलना चाहिए था, लेकिन छह महीने बीत चुके हैं. बीमा कंपनियों की देरी से किसान आर्थिक संकट में फंस गए हैं. बार-बार मांग के बावजूद कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, जिससे किसानों में नाराजगी है.§֍:§ֆ:आंदोलनकारी किसानों ने सरकार और बीमा कंपनियों से तत्काल फसल बीमा मुआवजा जारी करने की मांग की है. संगठन ने कहा कि कि जल्द ही समाधान नहीं निकला तो आंदोलन और तेज किया जाएगा. §ֆ:”हम तब तक संघर्ष करेंगे, जब तक किसानों को उनका हक नहीं मिलता. प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए.” – चंद्रशेखर गवली, जिलाध्यक्ष, क्रांतिकारी शेतकरी संगठन§प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ और रबी 2023-24 की बीमा राशि अब तक किसानों के खातों में जमा नहीं हुई है, जिसके विरोध में क्रांतिकारी शेतकरी संगठन ने अकोला जिला कृषि अधीक्षक कार्यालय में धरना-प्रदर्शन शुरु कर दिया. संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गवली के नेतृत्व में बड़ी संख्या् में किसान धरना दे रहे हैं. पिछले कई घंटों से किसान कार्यालय में बैठे हैं.

