֍:पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी§ֆ:मौसम विभाग ने 8 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने वाला एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके कारण 8 से 11 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट से लेकर हल्की बारिश या बर्फबारी होने के आसार है. पिछले दिन जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर हल्की वर्षा और बर्फबारी दर्ज की गई. उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई.§֍:दिल्ली में सर्दी गायब§ֆ:मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में लगभग सर्दी गायब हो गई है. अब सुबह हल्का कोहरा देखने मिल रहा है. वहीं, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आने वाले दिनों में न्यूहनतम तापमान में 1-3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है तो वहीं अधिकतम तापमान 1-2 डिग्री बढ़ सकता है. बीते कुछ दिनों पहले वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार होने के कारण दिल्ली -एनसीआर में लागू GRAP-3 उपायों के प्रतिबंधो को हटा दिया गया है.§देश के राज्यों में शीतलहर का प्रकोप जारी है. सुबह-शीम के समय सर्द हवाओं से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दिन में अधिकतर हिस्सों में गर्मी लग रही है. मौसम विभागल की ओर से बताया गया कि दो चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी बांग्लादेश और पूर्वोत्तर असम में निचले क्षोभमंडल स्तर पर बने हुए है, जिनके कारण 6 और 7 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर असम में गरज और बिजली के साथ छिटपुट से लेकर व्यापक रूप से हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है. 7 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

