֍:दिल्ली में लुढ़केगा पारा§ֆ:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज कोहरा देखने को मिले सकता है. आईएमडी ने न्यू नतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. कल से न्यू नतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे लोगों को ठंड का सामना करना पड़ सकता है.§֍:कोहरे से फ्लाइन-ट्रेनें लेट§ֆ:राजधानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब श्रेणी में पहुंच गया है. कई जगाहों पर एक्यूआई 200 पार हो गया है. पिछले कुछ दिनों में कोहरे के कारण दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से फ्लाइट्स देरी से उड़ान भर रही हैं. दिल्लीक आने वाली ट्रेनों के लेट होने और दिल्लीय के स्टे्शनों से देर से रवाना होने का सिलसिला कई हफ्तों से चल रहा है. कोहरा छाए रहने के कारण कुछ समय और यह स्थिति बनी रह सकती है.§देशभर के राज्यों में कड़ाके की ठंड हो रही है. उत्तर-पश्चिमी राज्यों में बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है. दिल्ली समेत एनसीआर शहरों में तापमान कम होने से ठंड का असर तेज हुआ है. मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश, पंजाब और बिहार के लोगों को दिन के समय भी शीतलहर से बचने की चेतावनी दी है. अगले 2-3 दिनों के दौरान पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है.

