֍:बिहार में ठंड की दस्तक§ֆ:बिहार में सुबह-शाम में ठंड महसूस हो रही है. राज्य के कई जिलों में धुंध देखी जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक 15 नवंबर से राज्य में पूरी तरह से ठंड की शुरुआत हो सकती है. बिहार के कई इलाकों में सुबह के समय हल्की धुंध देखने को भी मिली है.§֍:दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?§ֆ:दिल्ली के तापमान में धीमी गिरावट हो रही है. वहीं, खराब वायु होने के कारण कई इलाकं में धुंध दिख रही है. AQI की बात करें तो ये 400 के पार हो गया है, जिससे हवा प्रदूषित हो गई है. आज मौसम साफ रहने वाला है, सुबह के वक्त धुंध छाई रहेगी. न्यूनतम पारा 17.6 तो अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहेगा. इस दौरान सुबह आसमान में छाई धुंध भी खूब परेशान करेगी. §֍:यूपी में बढ़ रही ठंड§ֆ:उत्तर प्रदेश में त्योहारी सीजन के चलते तापमान में गिरावट देखी गई है. सुबह-षाम में ठंड के साथ कोहरे की शुरुआत हो गई है. कई जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया हुआ है. जिससे आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड होने के आसार हैं.§֍:केरल में भारी बारिश§ֆ:केरल के तीन जिलों में भारी बारिश हुई है. जिसके बाद राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, केरल के पथानामथिट्टा, कोट्टायम और इडुक्की में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है.§त्योहारी सीजन के शुरु होते ही कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है. यूपी-बिहार के साथ उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट आई है. न्यूनतम तापमान गिरने से सुबह-शाम ठंड महसूस की जा रही है. वहीं, रात में धुंध पड़ रही. आईएमडी के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की आशंका है. वहीं, तमिलनाडु और केरल के कई जिलों में भारी बारिश का दौर अभी भी जारी है.

