֍:दिल्ली में गिरा तापमान §ֆ:दिल्ली-एनसीआप के तापमान में गिरावट हो गई है. इसी के चलते बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा. आईएमडी ने दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई है. वहीं, दिल्ली-एनसीआर में एक्यूआई भी बढ़ गया है जिसके कारण ग्रैप 4 पाबंदी लगाई गई है.§֍:इन राज्यों में बर्फबारी§ֆ:पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की असर भी देखा जा सकता है. उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों, जम्मू-कश्मीर, लेह-लद्दाख और हिमाचल में बर्फबारी की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. यहां तापमान 0 डिग्री से नीचे चल रहा है, जिससे निचले इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है. वहीं, उत्तराखंड के कई जिलों में भी शीतलहर जारी है.§देशभर के कई राज्यों में शीतलहर के साथ कोहरे का आना शुरु हो गया है. ऐसे में तापमान में गिरावट देखी जा रही है. दिल्ली समेत एनसीआर शहरों में तापमान में गिरावट हुई है, इसी के साथ हल्का कोहरा भी देखने मिल रहा है. इसी के साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है. मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में कोहरे की संभावना बताई है. जिसके बाद कोहरे का अलर्ट जारी किया गया. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल में शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है.

