֍:दिल्ली-एनसीआर में कैसा है मौसम?§ֆ:दिल्ली समेत एनसीआर शहरों में बारिश के बाद अब कोहरे ने दस्तक दे दी है. आज कई इलाकों में घना कोहरा देखने मिल रहा है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है. ऐसे में विजिबिलिटी खराब होने पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, तापमान की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. इसके साथ ही आज ठंडी हवाएं भी चल रही हैं.§֍:इन राज्यों में कोहरे का अलर्ट§ֆ:पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई जिलों में बहुत अधिक कोहरा देखने मिल रहा है. उत्तर और उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से भी कोहरे की चपेट में हैं. वहीं, उत्तरी पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बादलों का घेरा देखा जा सकता है.§उत्तर भारत में ठंड ने हाहाकार मचा दिया है. कई राज्यों को कोहरे कीचादर ने लपेट लिया है तो कहीं झमाझम बारिश देखने मिल रही है. ऐसे में लोगों को मौसमी बदलाव का भी सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा-पंजाब, और राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश की दस्तक है, जिससे आने वाले दिनों में न्यूनतम पारा और भी नीचे जाने की गुंजाइश है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में आज यानी शुक्रवार को हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है.

