֍:पहाड़ी इलाकों में पारा शून्य से नीचे§ֆ:जम्मू-कश्मीर की कश्मीर घाटी में तेजी से तापमान में गिरावट देखी जा रही है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो कश्मीर की घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया. वहीं, इस सप्ताह गुरुवार को श्रीनगर समेत कश्मीर के कई इलाकों में सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई. साथ ही हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरु हो गई है.§֍:इन राज्यों में कोहरे का अलर्ट§ֆ:मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 22-24 नवंबर, उत्तराखंड में 23 और 24 नवंबर, हिमाचल प्रदेश में 23 से 26 नवंबर के बीच सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रहेगा. उत्तर पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. इसके अलावा आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के कुछ जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है.§भारत के कई राज्यों में सर्दियों ने दस्तक दे दी है. दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, बिहार और राजस्थान जैसे कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. इसी के साथ कई राज्य ऐसे भी हैं जहां कोहरे और धुंध का अलर्ट जारी है. बता दें कि कश्मीर घाटी में तापमान शून्य से नीचे चला गया है. कश्मीर में इस सप्ताह गुरुवार को सीजन की सबसे ठंडी रात रही. मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल पिछले साल की तुलना में भीषण ठंड पड़ेगी.

