֍:दिल्ली में AQI खराब§ֆ:वायु गुणवत्ता की बात करें तो दिल्ली में सबसे ज्यादा खराब हवा बताई जा रही है. पिछले दिनों राजधानी में एक्यूआई 200 से 400 के बीच दर्ज किया गया. वहीं, आज भी प्रदूषण बढ़ा हुआ है. यहां न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस और अधिक्तम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अुनमान है. §֍:पंजाब-हिमाचल में कोहरे का अलर्ट§ֆ:राज्यों में ठंड के चलते मौसम विभाग ने पंजाब और हिमाचल प्रदेश में कोहरे का अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों को वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है. आईएमडी ने आज के लिए दक्षिण भारत में तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और रायलसीमा में गरज-चमक के साथ भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. §֍:§Weather Report : भारत के कई राज्यों में ठंड शुरु हो गई है. कई जिलों में कोहरा भी देखा जा रहा है और लोग गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 14-15 नवंबर से ठंड में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है. पिछले दिन राज्यों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है. वहीं, देश की राजधानी दिल्ली और पूरे एनसीआर में सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है. यहां एयर क्वालिटी भी बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही है.

