֍:तमिलनाडू में नारियल की बिक्री शुरु §ֆ:एक रिपोर्ट के मुताबिक, निर्धारित मानकों के अनुसार, 6 फीसदी से कम नमी वाले और प्रयोगशाला परीक्षणों के दौरान गुणवत्ता में औसत से ऊपर रेटिंग वाले खोपरा को योजना के तहत खरीदा जाएगा. वहीं, भुगतान सीधे किसान के बैंक खाते में जमा होगा. इस साल, बोर्ड ने 175 मीट्रिक टन खोपरा खरीद का लक्ष्य रखा है, जिसमें वाडीपट्टी बाजार से 160 मीट्रिक टन और मेलूर बाजार से 15 मीट्रिक टन की उम्मीद है. पिछले साल, बोर्ड ने मदुरै में 100 मीट्रिक टन के लक्ष्य के मुकाबले 125 टन खोपरा खरीदा था.
§֍:किसान अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क
§ֆ:नारियल की खेती वाले सबसे बड़े क्षेत्रों में से, रामनाथपुरम जिले के लिए 765 मीट्रिक टन खोपरा खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि रुझानों के अनुसार, मदुरै में खोपरा खरीद में साल-दर-साल भारी वृद्धि हुई है. वहीं, किसानों के लिए खोपरा का उत्पादन करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं जो निर्धारित खरीद मानकों से मेल खा सकते हैं. किसानों को बेहतर कीमत पाने के लिए वाडीपट्टी और मेलूर बाजारों में अपनी उपज बेचने की सलाह दी गई है और अधिक जानकारी के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं.
§֍:केंद्र ने दिसंबर में बढ़ाया था एमएसपी§ֆ:बता दें कि तमिलनाडु में किसान बड़े स्तर पर नारियल की खेती करते हैं. पिछल साल दिसंबर महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने 2024 मौसम के लिए कोपरा (नारियल) के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी)को मंजूरी दे दी थी. §तमिलनाडु में खोपरा (सूखे नारियल) खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे किसानों के लिए खुशखबरी है. उन्हें अब अपनी उपज को बेचने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. कृषि विपणन बोर्ड मदुरै ने मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत खोपरा की खरीद शुरू करने के लिए पूरी तैयारी कर ली है. कहा जा रहा है कि खोपरा की खरीद मार्च महीने में किसी भी समय शुरू हो सकती है, जो जून तक जारी रहेगी. खास बात यह है कि योजना के आधार पर किसानों से खोपरा न्यूनतम समर्थन मूल्य 111.60 रुपये प्रति किलोग्राम पर खरीदा जाएगा.

