֍:बजट में मिली 50 करोड़ की मंजूरी §ֆ:इस तरह से हरिद्वार समेत उत्तराखंंड के अधिकांश हिस्से उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के हिस्सों से सीधे जुड़ जाएंगे। पूर्वांचल के लोगों का अब हरिद्वार पहुंचना आसान हो जाएगा।§֍:गंगा एक्सप्रेसवे से इस तरह से पूर्वांचल के जिलों से जुड़ेंगे§ֆ:अभी पूर्वी उप्र को एक्सप्रेस-वे जैसी सड़क से जोड़ने के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे और लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे ही हैं। यहीं से होकर अधिकांश वाहन गुजरते हैं। अब जब गंगा एक्सप्रेस-वे खुल जाएगा तब उसी के साथ-साथ कई विकल्प भी सामने आएंगे। गंगा एक्सप्रेस-वे को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए एक नया लिंक एक्सप्रेस-वे बनेगा। इसे फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे नाम दिया गया है। यह इटावा से शुरू होगा और फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर होते हुए हरदोई तक जाएगा। इसकी दूसरी 92 किमी रहेगी।§गंगा एक्सप्रेसवे का अब मेरठ से हरिद्वार और प्रयागराज से वाराणसी होते हुए विंध्याचल देवी धाम मिर्जापुर तक विस्तार किया जाएगा। पावन गंगा के साथ ही अब सड़क मार्ग से सीधे हरिद्वार तीर्थराज प्रयाग से जुड़ जाएगा। प्रदेश सरकार ने गुरुवार को प्रस्तुत किए गए बजट (UP Budget 2025) में इसकी घोषणा की। मेरठ से हरिद्वार तक विस्तार के लिए अभी 50 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। इसी तरह से विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए 50 करोड़ की व्यवस्था की गई है।

