֍:ये रहेगा कल का प्लान§ֆ:7 अगस्त को मुख्यमंत्री सरयू गेस्ट हाउस से ब्रह्मलीन परमहंस रामचंद्र दास महाराज की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. बाद में वे दिगंबर अखाड़ा में ब्रह्मलीन परमहंस रामचंद्र महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. साथ ही भंडारा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इन कार्यक्रमों के बाद सीएम अयोध्या से अंबेडकर नगर को रवाना हो जाएंगे.§֍:बेटे को बनाएंगे प्रत्याशी§ֆ:अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट से सपा सांसद अवधेश प्रसाद के जीतने के बाद सीट से इस्तीफा दे दिया. जिसको लेकर अब उपचुनाव होना है. इसको लेकर सियासत में गर्मा-गर्मी भी देखने को मिल रही है. बताया जा रहा है कि उपचुनाव में अवधेश प्रसाद अपने बेटे को प्रत्याशी बनाएंगे.§उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज से अयोध्या का दो दिवसीय दौरा शुरु कर दिया है. इस दौरान वे मुख्यमंत्री कमिश्नर सभागार में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने वाले हैं. वे हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन भी करने जाएंगे. बाद में सीएम योगी सर्किट हाउस में पार्टी के लोगों से भी मुलाकात करेंगे. इसी के साथ वे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे.

