֍:केंद्रीय मंत्री ने कही बात§ֆ:केंद्रीय मंत्रिमंडल बैठक पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 2025 की पहली कैबिनेट बैठक प्रधानमंत्री ने किसानों को समर्पित की. इस बैठक में किसानों संबंधित बहुत चर्चा हुई. आज किसानों के कल्याण से संबंधित फैसले लिए गए. आज सबसे बड़ा फैसला प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 69,515 करोड़ रुपए आवंटन किए और प्रौद्योगिकी के लिए 800 करोड़ का फंड बनाया गया है.§֍:सोशल मीडिया पर लिखी ये बात§ֆ:सीएम योगी ने इस फैसले पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज केंद्रीय कैबिनेट द्वारा डाई-अमोनियम फॉस्फेट (DAP) पर ₹3,500 प्रति मीट्रिक टन की एकमुश्त विशेष पैकेज सब्सिडी को 01/01/2025 से आगे बढ़ाने की स्वीकृति सराहनीय है. इस निर्णय से किसान बंधुओं को सस्ते और उचित मूल्य पर DAP उपलब्ध होगी. लाखों अन्नदाता किसानों को लाभान्वित करती इस सौगात हेतु प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार!’§ֆ: एक और पोस्ट में मुख्यमंत्री ने लिखा, ‘आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में आज केंद्रीय कैबिनेट द्वारा ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ और ‘पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना’ को वर्ष 2025-26 तक जारी रखने तथा ‘फंड फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी’ (FIAT) के गठन का निर्णय अभिनंदनीय है.’§ֆ:§केंद्रीय कैबिनेट ने साल के पहले दिन किसानों को लेकर कई फैसलों पर चर्चा की. इस दौरान एक फैसला DAP की कीमत से जुड़ा हुआ है तो दूसरा पीएम फसल बीमा योजना से जुड़ा हुआ है. केंद्र के इन फैसलों को लेकर सीएम योगी ने खुशी जाहिर की और पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया.

