֍:सीएम सानी ने कही ये बात§ֆ:हरियाणा के बीजेपी अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली को मुझसे ज्यादा जानकारी है, क्योंकि पार्लियामेंट बोर्ड के अंदर जिन्होंने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी. उनके नाम केंद्रीय नेतृत्व को बताने का काम प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने किया है. अब फैसला पार्लियामेंट्री बोर्ड को करना है. अब जो भी निर्णय लिया जाएगा, वह हमें स्वीकार होगा.§֍:ईडी अपना काम कर रही है – सीएम सैनी§ֆ:हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा की संपत्ति के विवाद को लेकर कहा कि ईडी अपना काम कर रही है, हमें इसकी जानकारी नहीं है, लंबे समय से यह कैसे चल रहा है. जैसा कोर्ट का आदेश होगा, वैसी कार्रवाई होगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि भाषा के अंदर मर्यादा होनी चाहिए. सिमरनजीत सिंह मान वरिष्ठ नेता हैं और मैं सिर्फ उनसे एक ही बात कहूंगा कि वह भाषा का ध्यान रखें. §֍:§हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर 1 अक्टूबर से चुनाव होने हैं. जिसके बाद 4 अइक्टूबर को नतीजे आएंगे. चुनाव को लेकर इस बार बीजेपी पहले से भी ज्यादा मेहनत कर रही है. जानकारी के मुताबिक बीजेपी पहली लिस्ट जल्द ही जारी कर सकती है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी कमर कस ली है. सीएम सैनी ने साफ कर दिया कि वह इस बार लाडवा की जगह करनाल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे.

