֍:कई योजनाओं का होगा शिलान्यास§ֆ:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार धमदाहा विधानसभा क्षेत्र में ही करीब 200 करोड़ की लागत से कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसमें मुख्य रूप से ढोकवा मोड से एयरपोर्ट तक रोड का शिलान्यास, भुटहा मोड़ से शहर के उत्तरी छोर का रिंग रोड बाईपास का शिलान्यास किया जाएगा. वहीं, समाहरणालय में बने अध्याधुनिक सभागार का भी मुख्यमंत्री उद्घाटन करेंगे. रंगभूमि मैदान में खेल ट्रैक और स्विमिंग पूल का शिलान्यास करेंगे. §बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा को लेकर आज पूर्णिय पहुंचेगे. यहां वे करीब 500 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. सीएम नीतीश पूर्णिया में सुबह 11 बजे मजरा पंचायत के कामाख्या स्थान पहुंचेंगे. इस दौरान वे मां कामाख्य मंदिर में पूजा करेंगे. इसके बाद वे जीविका दीदी से बात करेंगे और मुख्यमंत्री जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए कई स्टॉल का मुख्यमंत्री निरीक्षण करेंगे.

