֍:सीएम यादव ने कही ये बात§ֆ:मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि डिंडोरी और छतरपुर में महिलाओं द्वारा जल-संरक्षण के लिए जारी प्रयास सराहनीय और प्रशंसनीय हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे विश्वास है कि देश और प्रदेश के लोग अपने आसपास हो रहे ऐसे प्रयासों से अवश्य जुड़ेंगे.§֍:पीएम मोदी ने कही ये बात§ֆ:प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में कहा, “मुझे मध्यप्रदेश के दो बड़े ही प्रेरणादाई प्रयासों की जानकारी मिली है. डिंडोरी जिले के रयपुरा गांव में एक बड़े तालाब के निर्माण से भू-जल स्तर काफी बढ़ गया है, इसका फायदा गांव की महिलाओं को मिला है. यहां के शारदा आजीविका स्व-सहायता समूह और इससे जुड़ी महिलाओं को मछली पालन का नया व्यवसाय भी मिला. इन महिलाओं ने फिश पार्लर भी शुरू किया, जिससे मछलियों की बिक्री कर वे अपनी आय भी बढ़ा रही हैं.”§֍:तालाब से निकली मिट्टी से बनाया फूड फॉरेस्ट§ֆ:शो में पीएम मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश के छतरपुर में भी महिलाओं का प्रयास बहुत सराहनीय है. यहां के खोंप गांव का बड़ा तालाब जब सूखने लगा, तो महिलाओं ने इसे पुनर्जीवित करने का बीड़ा उठाया. हरि बगिया स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने तालाब से बड़ी मात्रा में गाद (मिट्टी) निकाली. तालाब से जो गाद (मिट्टी) निकली, उसका उपयोग उन्होंने बंजर जमीन पर फूड फॉरेस्ट तैयार करने के लिए किया. इन महिलाओं की मेहनत से न सिर्फ तालाब में खूब पानी भर गया, बल्कि फसलों की उपज भी काफी बढ़ गई है.§֍:§पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश का जिक्र किया. इसे मध्य प्रदेश क सीएम ने लाइव देखा.

