֍:मीडिया से बातचीत में सीएम ने दी जानकारी§ֆ:राज्य की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा में बताया कि राज्.य सरकार सभी अधिकारी और कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. मेरी अपनी ओर से सबको बधाई. इसकी बधाई डबल तब हो जाती है जब दीपावली भी है, और इस अवसर पर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का कार्यक्रम भी है.§ֆ:उन्होंने कहा, ”1 नवंबर, मध्यप्रदेश के गठन की पहली तारीख, जो 1956 में एक नए प्रदेश का आकार साकार लेकर आई. इसके मध्य में हम सब अपनी-अपनी दिनचर्या चलाते हुए देश की सेवा, मध्यप्रदेश की सेवा, समान रूप से आगे बढ़ती जाए, इस भाव के आधार पर हम काम करते रहते हैं. मेरे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को मैं इस नाते से भी बधाई देना चाहूंगा. आप सब अपने लगन, मेहनत, सकारात्मक सोच के कारण से पूरे देश के अधिकारियों -कर्मचारियों में एक विशेष पहचान रखते हैं. इस नाते से सरकार का भी उत्तरदायित्व है कि आपके हितों का भी ध्यान रखें.”§֍:सीएम ने की अपील§ֆ:और अपने आसपास के लोगों का भी ध्यान रखें. गरीब से गरीब आदमी की आंखों में भी आनंद आए. आप सभी से यही कामना करते हुए, पुनः दीपावली की बधाई, मंगलकामनाएं.
मुख्यमंत्री ने अपील करते हुए कहा कि हम सभी दीपावली के अवसर पर अपना ध्यान रखें
§मध्य प्रदेश सरकार की ओर से दिवाली के अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सौगात दी गई है. इसमें डियरनेस अलाउंस (DA) में 4% की बढ़ोतरी की है, जो कि 1 जनवरी 2024 से लागू मानी जाएगी. इस बढ़ोतरी के साथ महंगाई भत्ता 46% से बढ़कर 50% हो जाएगा. अब शासकीय सेवकों को दिनांक 1 जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता 50 % की दर से दिया जाएगा और एरियर का भुगतान इसी वित्तीय वर्ष में चार समान किश्तों में किया जाएगा.

