ֆ: सावन माह में प्रत्येक लाड़ली बहन के खाते में आने वाली एक तारीख को 250 रुपए भेजे किए जाएंगे. यह राशि प्रतिमाह जारी होने वाली 1250 रुपए की राशि से अलग होगी. अगस्त महीने में लाड़ली बहनों के खाते में सरकार 1500 रुपए प्रदान करेगी. इसी के साथ ही मुख्यमंत्री यादव ने जनप्रतिनिधियों से रक्षाबंधन के पर्व पर सावन माह में अपने-अपने क्षेत्र की बहनों से राखी बंधवाने का आह्वान भी किया. §֍:एक हजार से शुरु हुई थी योजना§ֆ:मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहन योजना को मार्च 2023 में शुरु किया गया था. लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को शुरुआत में हर महीने 1,000 रुपये देने की शुरुआत हुई थी. छह महीने बाद ही इस राशि को बढ़ाकर 1250 रुपये प्रति महीने कर दिया था. §मध्य प्रदेश में लाडली बहनों के लिए चलाई जा रही लाडली बहना योजना के तहत बहनों को 1250 रुपये की राशि प्रदान की जाती है. इसी के चलते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कैबिनेट की बैठक में ये ऐलान किया गया कि सावन के पावन पर्व और रक्षाबंधन के अवसर पर लाडली बहनों को 250 रुपये अधिक दिया जाएगा. यह राशि अब आने वाली 1 अगस्त को लाड़ली बहनों के खाते में आएगी. सीएम डॉ. मोहन यादव कैबिनेट बैठक में कहा कि भारतीय संस्कृति में सावन माह का विशेष महत्व है.

