वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार के निर्देशानुसार नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर नगर निगम द्वारा बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में पानी कम होने के बाद सफाई कार्य युद्धस्तर पर जारी है। सभी अपर नगर आयुक्त के निर्देशन में सफाई कार्य किया जा रहा है।
अपर नगर आयुक्त सविता यादव द्वारा कोनिया क्षेत्र में उपस्थित होकर बाढ़ का पानी कम होने के बाद सड़कों पर सिल्ट हटाते हुये सफाई करवाई गयी। अपर नगर आयुक्त विनोद कुमार गुप्ता द्वारा मर्णिकर्णिका घाट की गली में पानी कम होने के बाद सफाई करायी गयी।
नगर निगम द्वारा इन क्षेत्रों में सोडियम हाइपो क्लोराइड, एंटीलार्वा, चूने इत्यादि का छिड़काव एवं मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिये एंटीलार्वा कीटनाकशक का छिड़काव किया जा रहा है जिससे किसी भी संक्रामक रोगों के फैलने का असर न हो। चौड़े पहुच वाले मार्ग पर नगर निगम द्वारा स्प्रींकलर में सोडियम हाइपो क्लोराइड डालकर फोर्स के साथ छिड़काव किया जा रहा है।
नगर निगम की टीम द्वारा आज शीतला घाट, नगवॉ, कोनिया, सरैया, ढेलवरिया आदि क्षेत्रों युद्धस्तर पर सफाई कराया गया। नगर निगम के सभी स्वास्थ्य निरीक्षक लगातार सफाई कार्य का मौके पर उपस्थित होकर निगरानी कर रहे हैं।

