ֆ:सपा के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने यह दावा किया है. उन्होंने कहा कि जिन विधायकों ने अखिलेश यादव के साथ राज्यसभा चुनाव के दौरान गद्दारी की थी अब वो सपा अध्यक्ष से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसके लिए वो अपने करीबियों का सहारा ले रहे हैं ताकि अखिलेश यादव उनसे बात करें. सपा नेता दावा किया अखिलेश यादव ने इन तमाम बागी विधायकों से बात करने से साफ इनकार कर दिया है.§लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में 37 सीटें हासिल करने वाली समाजवादी पार्टी के लिए अब राज्य में परिस्थितियां बदली बदली नजर आ रहीं हैं.

