֍:चुनाव से पहले हुई इन मुद्दों पर चर्चा §ֆ:चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री के साथ खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी इकाईयों और इस दिशा में बिहार के लिए उनके स्तर पर की जाने वाली पहल के बारे में बात की।
§ֆ:सोमवार को इस बाबत होने वाले एक आयोजन के सिलसिले में भी उन्होंने मुख्यमंत्री से बात की। मुख्यमंत्री ने चिराग पासवान को इसके लिए बधाई दी।
लंबी अवधि के बाद चिराग पासवान मुख्यमंत्री से मिलने सीएम हाउस पहुंचे थे। उनके साथ उनके दल के कुछ नेता भी इस मुलाकात में शामिल थे।
§केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुख्यमंत्री आवास में भेंट की।
इस मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता व जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री से चिराग पासवान की इस मुलाकात को औपचारिक भेंट बताया गया।

