֍:चीन की बड़ी कार्रवाई §ֆ:चीनी सरकार ने सिक्योरिटी कारणों का हवाला देते हुए इन ऐप्स को रिमूव करने का आदेश दिया है. हालांकि, Meta के दूसरे ऐप्स Facebook, Instagram और Messenger अभी भी चीन में ऐपल ऐप स्टोर पर उपलब्ध हैं. इसके अलावा YouTube और X भी चीन में उपलब्ध हैं.
§֍:WhatsApp और Threads से चीन को क्या खतरा? §ֆ:ये अभी तक साफ नहीं है कि WhatsApp और Threads किस तरह से चीनी अथॉरिटीज को एक खतरा नजर आ रहे हैं. रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, Apple ने अपने बयान में कहा है, ‘चीन के साइबरस्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ने इन ऐप्स को रिमूव करने का आदेश दिया है.’
ऐपल ने कहा, ‘हम जिस देश में काम करते हैं, वहां के नियमों का पालन करना होता है. भले ही हम किसी बात से असहमत क्यों ना हों.’ Meta ने इस बारे में कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. वहीं चीन के साइबरस्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है.
§ֆ:Apple ने बताया है कि WhatsApp और Threads दूसरे स्टोरफ्रंट्स (दूसरे देशों में) पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे. चीनी कंज्यूमर्स दूसरे देशों में ऐपल App Store से इन ऐप्स को डाउनलोड कर सकते हैं. कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि वॉट्सऐप और थ्रेड्स पर ये कार्रवाई चीन के नए नियमों की वजह से हुई है.
§֍:पहले भी कई ऐप्स को किया गया है रिमूव§ֆ:नए नियमों के तहत सभी ऐप्स को चीन में सरकार के पास रजिस्ट्रेशन करना होगा. इस रजिस्ट्रेशन के लिए डेडलाइन मार्च में खत्म हो गई है और 1 अप्रैल से नए नियम लागू हुए हैं. ऐसा नहीं है कि इस तरह की कार्रवाई पहली बार हुई है. पहले भी ऐपल चीन में कई ऐप्स को रिमूव कर चुका है.
§Apple ने Meta को झटका देते हुए अपने ऐप स्टोर से दो बड़े ऐप्स को रिमूव कर दिया है. हालांकि, ये कदम चीन में उठाया गया है. ऐपल ने साफ किया है कि उन्होंने इन ऐप्स को चीनी सरकार के आदेश पर रिमूव किया है. ऐपल का कहना है कि शुक्रवार को Meta के दो ऐप्स WhatsApp और Threads को चीन में ऐप स्टोर से हटा दिया गया है.

