֍:क्या है चीन में जनसंख्या गिरावट का कारण?§ֆ:चीन की जनसंख्या में गिरावट का कारण युवाओं की शादी करने में देरी है, क्योंकि वे अपने भविष्य, नौकरी की सुरक्षा और जीवन लागत को लेकर चिंतित हैं. अगर वे शादी कर भी रहे हैं तो बच्चे पैदा नहीं कर रहे हैं. वहीं, लोग लंबे समय तक जी रहे हैं. अब भारत चीन को पछाड़कर दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है.§֍:आबादी बढ़ने पर लागू हुई थी पॉलिसी§ֆ:चीन लंबे समय तक दुनिया का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश था. 1949 के बाद जब कम्युनिस्ट पार्टी यहां सत्ता में आई तो बड़े परिवार उभरे. इसके बाद तीन दशक में देश की जनसंख्या दोगुनी हो गई. हालात यह हो गए कि देश की आबादी भोजन क्षमता से ज्यादा हो गई. जिसके बाद से ही वन चाइल्ड पॉलिसी लागू हो गई. इस पॉलिसी के तहत महिलाओं को बच्चा पैदा करने के लिए आवेदन करना पड़ता था और इसका उल्लंघन करने पर गर्भपात करा दिया जाता था. साथ ही जुर्माना भी लगाया जाता था. §चीन दुनिया में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश था. यह 1950-2023 तक रहा. लेकिन साल 2024 के अंत तक देश की आबादी 1.408 अरब रह गई है. देश की जनसंख्या में हर दूसरे साल कमी आ रही है. अब चीन में 13 लाख की कमी आई है. चीन की जनसंख्या में गिरावट आना जन्म दर में कमी होने से हुआ है. चीन की वन चाइल्ड पॉलिसी को इसका कारण बताया जा रहा है. बीजिंग सरकार की ओर से एक रिपोर्ट में बताया गया कि देश में वृद्ध आबादी बढ़ रही है और कामकाजी उम्र के लोगों की संख्या कम हो रही है.

