֍:श्रीअन्न राशन में होगा शामिल§ֆ:सीएम मोहन यादव ने बैठक के दौरान कहा कि प्रदेश में राशन सामग्री में राज्य के ही ज्वार, बाजरा, रागी जैसे श्रीअन्न को शामिल किया जाए. इसमें स्थानीय किसानों से अनाज लेने और प्रक्रिया में एसएचजी समूहों को जोड़ने पर विचार किया जाए. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जिन्हें पर्ची जारी की गई है, वह योजना के लिए पात्र हैं या नहीं इसका भी सर्वे कराया जाए. §֍:दलहन उत्पादन के लिए बनाई जाए नीति §ֆ:उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में दलहन उत्पादन को प्रोत्साहन करने के लिए नीति बनाई जाए. किसानों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से किसान सम्मेलन और कृषि विशेषज्ञों के साथ चर्चाएं और गोष्ठी आयोजित की जाएं.§֍:इन विषय को लेकर भी हुई चर्चा§ֆ:बैठक में खाद्य सुरक्षा अधिनियम, फोर्टिफाईड चावल, शक्कर और नमक वितरण, वन नेशन वन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री राशन आपके ग्राम योजना, प्रधानमंत्री जनमन मिशन, गेहूं उपार्जन की स्थिति और लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली जैसे कई मुद्दों पर भी चर्चा हुई. §शुक्रवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक हुई. इस बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पात्र और अपात्र लोगों भी सर्वे कराया जाए. ऐसे में अधिकारियों को श्रीअन्न को लेकर निर्देश दिए गए हैं.

