֍:मार्केट में आएगा OpenAI§ֆ:OpenAI ने कुछ दिनों पहले ही एक इवेंट के लिए टीम हायर करनी शुरू की थी, जिसके बाद इसका कयास लगाया जा रहा है. Jimmy Apples ने बताया, ‘वे इन-हाउस इवेंट स्टाफ और इवेंट मार्केटिंग के लिए जनवरी से हायरिंग कर रहे हैं और पिछले महीने ही एक इवेंट मैनेजर को हायर किया है.’
§֍:बड़ा प्रोजेक्ट पर काम कर रही कंपनी §ֆ:इन सभी को ध्यान में रखते हुए कयास लगाया जा रहा है कि OpenAI जल्द ही एक बड़ा इवेंट कर सकती है. इस इवेंट में कंपनी अपना अगला बड़ा प्रोजेक्ट लॉन्च कर सकती है. इसके अलावा रिपोर्ट्स में OpenAI के अंदर अप्रैल से चल रही एक्टिविटीज को भी शेयर किया गया है.
§֍:OpenAI की नई पहल §ֆ:Jimmy ने बताया, ‘OpenAI ने अप्रैल में 50 से ज्यादा सब-डोमेन क्रिएट किए हैं.’ रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर इन कयासों को सही माना जाए, तो OpenAI अपना सर्च इंजन लॉन्च कर सकता है. बता दें कि इसी महीने गूगल का भी बड़ा इवेंट है. कंपनी 14 मई को Google I/O का आयोजन कर रही है.
§OpenAI ChatGPT के बाद अब एक नया प्रोडक्ट लॉन्च करने वाला है. रिपोर्ट्स की मानें तो OpenAI सीधे Google को टक्कर देने की प्लानिंग कर रहा है. इसके लिए कंपनी एक सर्च इंजन लॉन्च कर सकती है. Jimmy Apples ने इसका दावा किया है. कंपनी एक बड़े इवेंट की प्लानिंग कर रही है, जो 9 मई को हो सकता है.

