֍:दूसरे थानों से आई पुलिस टीम§ֆ:हंगामा शुरु होते ही आसपास इलाके में शोर मच गया. इसकी सूचना मिलते ही आसपास के तीन थानों से पुलिस टीम मौके पर पहुंची. इस दौरान हंगामा जारी था और चोकी को घेरकर लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. दूसरे थानों के पुलिसकर्मियों ने भीड़ को संभालते हुए शांति बनाए रखने की अपील की.§भारतीय क्रिकेट टीम ने 2013 के बाद चैंपिंयस ट्रॉफी जीत ली है. इसको लेकर देशभर में लोग जीत का जश्न मना रहे हैं. इसी के चलते उत्तर प्देश के सहारनपुर में जश्न के बीच बवाल हो गया. दरअसल, जिले की घंटाघर पुलिस चौकी में जश्न मना रहे लोगों ने हंगामा शुरु कर दिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस बीच एक दरोगा ने युवक से तिरंगा छानकर उसकी फटकार लगा दी. आरोप है कि दरोगा ने तिरंगे को गलत तरीके से पकड़ा और भीड़ हटाने की कोशिश की. ऐसे में भीड़ गुस्सा गई और दरोगा से धक्का-मुक्की शुरु हो गई. हालात बिगड़ने पर दरोगा ने पुलिस चौकी में छिपकर अपनी जान बचाई.

