֍:विधानसभा में बदली केजरीवाल की कुर्सी §ֆ:अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”कुछ दिनों पहले बीजेपी के एक नेता से बात हुई तो मेरे पूछने पर उन्होंने कहा कि मैंने अपकी सरकार को डीरेल कर दिया. यह सुनकर मैं स्तब्ध रह गया. 27 साल से इनको दिल्ली की जनता वोट नहीं दे रही है. आप दवाईयां और केजरीवाल को बदनाम करके वोट लेना चाहते हो यह गलत है.”
§֍:‘जेल में दवाईयां की गई बंद’ §ֆ:पूर्व सीएम ने कहा, ”लोग कहते हैं कि जेल जाने से नुकसान हुआ. मैं मानता हूं कि नुकसान हुआ. लेकिन केजरीवाल का नुकसान नहीं हुआ, मनीष सिसोदिया का नुकसान नहीं हुआ बल्कि दिल्ली की दो करोड़ की जनता का नुकसान हुआ. दिल्ली के अस्पतालों के अंदर दवाइयां बंद कर दीं. थोड़ा भगवान से डरो. अहंकार किसी का नहीं टिकता है.”
§Arvind Kejriwal Speech: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार (26 सितंबर) को मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने दिल्ली के काम को रोकने का आरोप लगाया. पूर्व सीएम केजरीवाल ने कहा कि मोदी बहुत ताकतवर हैं, अथाह पैसा है लेकिन मोदी भगवान नहीं हैं. भगवान हैं इस दुनिया में, कोई तो शक्ति है, वो मेरे साथ हैं. मैं सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया अदा करता हूं.

