֍:बनाया रिकॉर्ड§ֆ:भारतीय टीम ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जीत के साथ अनोखा रिकॉर्ड बनाया. अब भारतीय टीम किसी भी मैदान पर बिना कोई हार के लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में सबसे ऊपर पहुंच गई है. दुबई के स्टेडियम में लगातार भारतीय टीम ने 10 मैच जीते हैं. अगर पिछले 11 मैचों की बात करें तो एक मैच टाई हुआ है. हालांकि न्यूजीलैंड भी संयुक्त रूप से नंबर एक पर है. उसने डूनेडिन में 10 मैच जीते हैं. भारत ने इंदौर में लगातार 7 मैच जीते हैं.§֍:ऑस्ट्रेलिया की कर ली बराबरी§ֆ:भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के मामले में ऑस्ट्रेलिया की बराबरी कर ली है. भारत औऱ ऑस्ट्रेलिया ने दो-दो बार ये खिताब जीते हैं. भारत ने 2013 के बाद 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता. वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने 2006 और 2009 में खिताब जीता था. अब भारत 2002 में संयुक्त विजेता बन चुका है. लिहाजा वह ऑस्ट्रेलिया से एक कदम आगे है.§ֆ:
§֍:स्पिनर्स ने भी तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड§ֆ:दुबई में स्पिनर्स को वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते देखा. स्पिनर्स ने आईसीसी टूर्नामेंट के किसी वनडे मैच में सबसे ज्यादा ओवर फेंकने का रिकॉर्ड बनाया है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच में स्पिनर्स ने कुल 73 ओवर फेंके हैं. इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में 65.1ओवर स्पिनर्स ने फेंके थे. यह मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था. §भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर अपना कब्जा कर लिया है. रविवार को दुबई में भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल मैच हुआ. इसमें भारत ने न्यूजीलैंड के छक्के छुड़ा दिए. रोहित की कप्तानी वाली टीम इंडिया को जीत के लिए 252 रनों का लक्ष्य मिला. इसके जवाब में 49 ओवर में ही लक्ष्य पूरा कर दिया. भारत की यह जीत ऐतिहासिक रही. देशभर में पिछली रात से ही खुशी का माहौल है. एक त्योहार की तरह हर जगह आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों पर थिरकते फैंस देखे गए.Envoys of Singapore, UAE congratulate Team India on winning Champions Trophy
— ANI Digital (@ani_digital) March 10, 2025
Read @ANI Story | https://t.co/MpTJO3Nalu#Singapore #UAE #TeamIndia #ChampionsTrophyFinal #ChampionsTrophy2025 pic.twitter.com/97QMcLaY6I

