֍:केंद्र सरकार का बड़ा फैसला §ֆ:दरअसल, सरकार की ओर से राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) से 675 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि जारी की है. 675 करोड़ रुपये के पैकेज में से गुजरात को 600 करोड़ रुपये, मणिपुर को 50 करोड़ रुपये और त्रिपुरा को 25 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. इन राज्यों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान अत्यधिक भारी वर्षा, बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाएं घटित हुईं.
§֍:इन राज्यों में बाढ़ का कहर§ֆ:केंद्र सरकार ने कहा है कि वह बाढ़ प्रभावित राज्यों को हर संभव मदद देने के प्रतिबद्ध है. गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस साल असम, मिजोरम, केरल, त्रिपुरा, नागालैंड, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और मणिपुर अत्यधिक भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से नुकसान पहुंचा है.
§֍:बिहार-बंगाल जाएगी IMCT टीमें§ֆ:गृह मंत्रालय ने कहा है कि बचे हुए राज्यों को अतिरिक्त वित्तीय सहायता अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीमों से रिपोर्ट मिलने के बाद तय कर दी जाएगी. बाढ़ की चपेट में आए बिहार और पश्चिम बंगाल में नुकसान का आकलन करने के लिए जल्द आईएमसीटी टीमें भेजी जाएंगी. केंद्र सरकार इस साल एसडीआरएफ से 21 राज्यों को 9 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी कर चुकी है. वहीं, एनडीआरएफ से 15 राज्यों को 4 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक राशि जारी की जा चुकी है. राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि से भी 11 राज्यों को 1 हजार 385 करोड़ रुपये राहत पैकेज दिया गया है.
§֍:गुजरात के किसानों को राहत §ֆ:बता दें कि इसके पहले जुलाई में भी गुजरात के कई जिलों में किसानों की फसल तबाह हुई थी, जिसके बाद राज्य सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए 350 करोड़ का राहत पैकेज जारी किया था. जुलाई के तीसरे हफ्ते में राज्य के 9 जिलों- पोरबंदर, देवभूमि द्वारका, जूनागढ़, राजकोट, भरूच, आणंद, नवसारी, सूरत और तापी में भारी बारिश के चलते फसलों को भयंकर नुकसान पहुंचा था. बाद में सरकार ने नुकसान के आकलन के लिए सर्वे कराया था. वहीं, कई अन्य राज्यों में लाखों हेक्टेयर क्षेत्र में फसल बर्बाद हुई है. महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों के तकरीबन सवा दो लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित होने की सूचना है. बिहार और यूपी में भी नदियों के जलस्तर बढ़ने और बाढ़ के चलते फसलें तबाह हुई हैं.
§भारत में हर साल होने वाली बारिश से लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है. कई राज्यों में हर साल बारिश से लोगों को काफी नुकसान भी पहुंचता है. इस साल भी भारत के कई राज्य मॉनसून की बारिश के कारण बेहाल दिखे. इन राज्यों में बिहार, गुजरात, मणिपुर, और त्रिपुरा शामिल हैं. इन राज्यों का हाल सबसे ज्यादा बुरा दिखा. मॉनसून खत्म होने के बाद भी इन राज्यों की स्थिती में कोई सुधार नहीं आ पाया है. इसी कड़ी में केंद्र ने बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है.

