֍:1. CEAT Specialty के बारे में हमें बताएं?§ֆ:जैसा कि आप जानते हैं, सीएट टायर्स देश ही नहीं बल्कि दुनिया में पहचान रखने वाली कंपनी है। जो RPG ग्रुप का एक हिस्सा है। हम सीएट टायर्स की बात करें तो यह कंपनी सभी प्रकार के टायर बनाती है। यह वैश्विक टायर निर्माता कंपनियों में से एक है। वर्ष 1958 में इस कंपनी की शुरुआत आरपीजी ग्रुप के तहत की गई थी। कृषि यंत्रों में उपयोग होने वाले टायरों का निर्माण करने वाली डिविजन को सीएट स्पेशलिटी के नाम से जाना जाता है। इस कंपनी के अंदर कई अन्य प्रकार के टायरों का निर्माण किया जाता है।
§֍:2. Itoty awrads में Ceat specialty की ओर से स्पॉन्सरशिप का क्या उद्देश्य है ?§ֆ:आज सीएट का कमाल सिर्फ कृषि क्षेत्र में नहीं बल्कि क्रिकेट से लेकर मनोरंजन तक हर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। ज्यादातर खेलों में सीएट की ओर से स्पॉन्सरशिप की जाती है। हमारा एक ही उद्देश्य है कि हम ज्यादा से ज्यादा सीएट के उत्पादों को जनता के बीच पहुंचा सकें। खासतौर पर आईटोटी जैसे अवॉर्ड शो को स्पॉन्सर करने का हमारा कारण ट्रैक्टर इंडस्ट्री में अपनी पहचान को मजबूत करना है। ऐसे अवॉर्ड शो में कृषि क्षेत्र से जुड़े तमाम विक्रेता आते हैं। जो हमारे बनाए टायर को किसानों तक पहुंचाने का काम करते हैं। साथ ही ट्रैक्टर क्षेत्र की कई कंपनियां किसानों के लिए अपने बनाए ट्रैक्टर की जानकारी यहां लेकर आती हैं। ऐसे अवॉर्ड शो के माध्यम से किसानों के बीच ट्रैक्टर की नई- नई रैंज पहुंचती है। किसानों के लिए ऐसे शो काफी लाभदायक और सूचनापूर्ण हैं। इसलिए हर साल सीएट की ओर से आईटोटी जैसे कार्यक्रमों को विशेषता दी जाती है।
§֍:3. CEAT स्पॉन्सरशिप प्रोग्राम क्या है ?§ֆ:सीएट स्पेशिलिटी पिछले 100 सालों से काम करने वाली संस्था है। हम कई सालों से कृषि के साथ- साथ कई अन्य क्षेत्रों में भी काम कर रहे हैं। हमारा एक ही लक्ष्य है कि हम देश के हर एक किसान तक अपने मजबूत टायर को पहुंचा सकें। सिएट टायर सबसे अच्छे टायर ब्रांडों में से एक हैं, जो कुछ सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करने के लिए टिकाऊ ट्रैक्टर टायर पेश करते हैं। इन ट्रैक्टर टायरों के विभिन्न लाभ हैं क्योंकि वे उच्च भार वहन क्षमता, बेहतर कर्षण, बेहतर फिटमेंट आदि प्रदान करते हैं। इसलिए, सिएट ट्रैक्टर टायर भारत में किसानों द्वारा पसंद किए जाने वाले टायर ब्रांडों में से एक है।
§֍:4. किसानों को आप क्या कहना चाहेंगे ?§ֆ:हम किसान भाईयों से कहना चाहेंगे कि वह जब टायर का चयन करें तो हमेशा उच्च गुणवत्ता वाले टायरों को ही चुने. जैसा कि मैंने पहले भी बताया कि सीएट स्पेशलिटी किसानों को हमेशा उच्च गुणवत्ता वाले टायर उपलब्ध कराता है. इसलिए मेरा किसानों से अनुरोध है कि सीएट के साथ जुड़कर अपनी लागत और समय दोनों की बचत करें. खासकर जब किसान ट्रैक्टर के टायरों का चयन करें तो उस समय टायर की चैडाई और गहराई अवश्य देख लें. यदि किसी किसान को सीएट स्पेशलिटी के टायरों की और अधिक जानकारी की आवश्यकता है तो वो हमारे नजदीकी डीलर से संपर्क कर सकते हैं.
§ֆ:§सीएट स्पेशलिटी टायर्स देश की अग्रणी टायर निर्माता कंपनी है, जिसकी पहचान वैश्विक स्तर पर है। यह कंपनी किसानों को अत्याधुनिक तकनीक वाले टायर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. इस कंपनी की किसानों के प्रति क्या प्रणाली है यह जानने के लिए फसल क्रांति की पत्रकार फिजा काजमी ने बात की, कंपनी के हेड ऑफ सेल गौतम घोष से। पेश हैं उनसे बातचीत के कुछ महत्तवपूर्ण अंश।

