֍:काजू का रकबा बढ़ाने की तैयारी§ֆ:महाराष्ट्र में पहले से ही कई फसलों का बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जाता है. इसी के साथ अब काजू का भी उत्पादन बढ़ने वाला है. इसके लिए काजू नर्सरियों को बढ़ावा दिया जाएगा और पौधों की संख्या बढ़ा जाएगी. इसी के साथ किसानों को काजू की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. साथ ही उन्हें खेती की ट्रेनिंग भी प्रदान की जाएगी. किसान उत्पादक संगठनों के साथ छोटे और सीमांत किसानों का संपर्क बढ़ाया जाएगा ताकि उनकी कमाई बढ़ सके और रोजी-रोटी का इंतजाम हो सके. §֍:काजू बोर्ड रिसर्च पर दे रहा जोर§ֆ:बोर्ड काजू का उत्पादन बढ़ाने के लिए रिसर्च पर जोर देगा, इससे खेती का वैज्ञानिक तरीका इजाद होगा. नए तरीके से खेती करने वाले किसानों की कमाई बढ़ेगी, ऑर्गेनिक काजू उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, प्रोसेसिंग और निर्यात में तेजी आएगी, देश के अंदर नए मार्केट को विस्तार मिलेगा और काजू के नए-नए प्रोसेसिंग प्लांट बनेंगे. §भारत में कई फसलों की खेती कीजाती है. इन फसलों का रकबा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें लगातार किसानों को प्रोत्साहित करती रहती हैं. इसी के चलते महाराष्ट्र काजू बोर्ड रकबा बढ़ाने की तैयारी में है. अब जिन क्षेत्रों में इसकी खेती घट रही है, वहां काजू के पौधों की दोबारा रोपाई कराई जाएगी. काजू बोर्ड की तैयारी है कि पौधों की रोपाई का घनत्व बढ़ाया जाए. यानी कम क्षेत्र में भी अधिक पौधे लगाए जाएं. काजू की अधिक उपज देने वाली किस्मों की रोपाई की जाएगी. इसके अलावा किसानों को काजू की ऑर्गेनिक खेती के लिए बढ़ावा दिया जाएगा.

