֍:फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर ने लिए सैंपल §ֆ:मामले की सूचना मिलने पर फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर कुलदीप मौके पर पहुंचे और जूस के सैंपल लिए. पुलिस ने बताया कि फूड सेफ्टी विभाग से सैंपल की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है. राजेंद्र नगर के शंकर रोड पोस्ट ऑफिस के पास एक जूस की दुकान है. यहां लोगों को केमिकल मिला अनार का जूस पिलाया जा रहा था. पकड़े जाने पर दुकान पर काम करने वाले अयूब खान और राहुल ने बताया कि मेरे मालिक शोएब ने मुझे जूस में केमिकल मिलाकर लोगों को पिलाने को कहा था. §֍:डीसीपी सेंट्रल ने कही ये बात§ֆ:डीसीपी सेंट्रल हर्षवर्धन ने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे राजेंद्र नगर थाने को शंकर रोड पर एक दुकान में जूस में रंग मिलाकर बेचने की सूचना मिली थी. प्रथम दृष्टया दुकान में कुछ पदार्थ पाए गए, इसलिए जांच अधिकारी ने खाद्य सुरक्षा निरीक्षक को बुलाया और उनके द्वारा नमूने लिए गए. उनकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. §दिल्ली के राजेंद्र नगर से जूस की दुकान का एक बड़ा खुलासा सामने आया है. इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इसमें लोगों ने जूस विक्रेता को अनार के जास में केमिकल मिलाते हुए पकड़ लिया. पकड़े जाने पर दुकान पर काम करने वाले अयूब खान और राहुल ने बताया कि मेरे मालिक शोएब ने मुझे जूस में केमिकल मिलाकर लोगों को पिलाने को कहा था.

