ֆ:घायल पुलिसकर्मियों की हालत स्थिर बताई जा रही है. सेना के एक अधिकारी की अगुवाई में एक टीम थाने में कथित रूप से घुसी और पुलिसकर्मियों की पिटाई की. सूत्रों ने बताया कि पुलिस दल ने एक मामले की जांच के सिलसिले में कुपवाड़ा के बटपोरा इलाके में प्रादेशिक सेना के एक जवान के घर पर कथित रूप से छापा मारा था. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस के इस कदम से सेना की स्थानीय इकाई में कथित रूप से गुस्सा था, जिसके बाद वे थाने में घुसे.§जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना के जवानों की ओर से चार पुलिसकर्मियों की कथित रूप से पिटाई का मामला सामने आया था.इसे लेकर अब सेना के तीन लेफ्टिनेंट कर्नल सहित 16 जवानों पर हत्या की कोशिश और डकैती सहित कई मामलों कुपवाड़ा थाने में केस दर्ज किया गया है.

