֍:अभी और बढ़ेगा प्रदूषण…§ֆ:दिल्ली में प्रदूषण में बढ़ौतरी देखते हुए 22 और 23 अक्टूबर को एक्यूआई 400 के पार जाने की संभावना है. धीमी हवा की गति और उच्च आर्द्रता के स्तर जैसी प्रतिकूल मौसम संबंधी स्थितियां हमारे सांस लेने की जगह में प्रदूषकों को प्रचुर मात्रा में बनाए रख रही हैं.§֍:जानें अपने इलाके का AQI§ֆ:दिल्ली के इलाकों में एक्यूआई लवल तेजी से बढ़ता दिख रहा है. इसमें अलीपुर में 321, आनंद विहार में 382, अशोक विहार में 342, आया नगर में 316, बवाना में 350, बुराड़ी में 340, डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 341, द्वारका सेक्टर-8 में 324, आईटीओ में 296, जहांगीरपुरी में 358, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 264, लोधी रोड में 281, मंदिर मार्ग में 319, मुंडका में 365, द्वारका एनएसआईटी में 250, नजफगढ़ में 316, नरेला में 324, नेहरू नगर में 321, नॉर्थ कैंपस में 310, ओखला फेस-2 में 314, पटपड़गंज में 308, पंजाबी बग में 354, पूसा DPCC में 286, पूसा IMD में 303, आरके पुरम में 333, रोहिणी में 348, सिरीफोर्ट में 308, सोनिया विहार में 338, अरबिंदो मार्ग में 298, विवेक विहार में 338, बजीरपुर में 350 AQI मापा गया है.§֍:ग्रैप-2 लागू होने पर लगीं ये पाबंदियां§ֆ:दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-2 के लागू होने के बाद कई पाबंदियां लागू की गई हैं. जिसमें डीजल जनरेटर चलने पर रोक लगी, प्राइवेट गाड़ियों के इस्तेमाल को कम करने के लिए पार्किंग फीस में इजाफा किया, प्रतिदिन-इलेक्ट्रिक बसों और मेट्रो की सर्विस को बढ़ाया, RWA अपने सिक्योरिटी गार्ड क हीटर देंगी, नैचुरल गैस, बायो गैस, एलपीजी से चलने वाले जनरेटर चला सकते हैं. इसी के साथ 800Kwa से अधिक क्षमता वाले जनरेटर तभी चलाए जाएंगे जब वे रेट्रोफिटिंग करवाएंगे. §दिल्ली-एनसीआर में पिछल कुछ दिनों से हवा की गुणवत्ता तेजी से खराब होती जा रही है. इसके चलते दिल्लीवासियों ने 94 के बाद सोमवार को सबसे ज्याजा खराब गुणवत्ता वाली हवा में सांस ली है. शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 310 पर पहुंच गया. एक्यूआई लेवल 300 से ज्यादा होने पर CAQM ने ये आदेश जारी किया है. आज सुबह से ही ग्रैप-2 लागू हो गया है. 22 अक्तूबर को भी दिल्ली में हवा का स्तर ‘बेहद खराब’ बना हुआ है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, आज सुबह 8 बजे के करीब दिल्ली का औसत एक्यूआई 317 मापा गया.

