֍:इन दस्तावेजों को साथ रखें अभियार्थी§ֆ:उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा के अभियार्थियों को मुफ्त रोडवेज बस सेवा के लिए अपने दस्तावेजों को साथ रखा जरूरी है. इसमें अभियार्थी को स्वहस्ताक्षरित प्रवेश पत्र की फोटो कॉपी, ETIM, जैसे दस्तावेज शामिल हैं. इन दस्तावेजों को परिचालक से चेक कराने के बाद ही अभियार्थी को फ्री टिकट मुहैया हो सकेगी.§उत्तर प्रदेश में पुलिस परीक्षा होने जा रही है. आभियार्थियों को आरामदायक सफर के लिए सरकार की ओर से सौगात दी गई है. इसके लिए रोडवेज प्रशासन भी पूरी तरह तैयार हो गया है. बता देंकि सड़क मार्गों से आने वाले अभियार्थियों के लिए रोडवेज बसों में फ्री सुविधा मुहैया कराई गई है. इस योजना को बुधवार को मध्य रात्रि से ही लागू कर दिया गया जाएगा. साथ ही ये योजना परीक्षा के 24 घंटे पहले से लेकर 24 घंटे बाद तक चलेगी. जिसमें परिवहन निगम की बसों को छोड़ केवल सिटी बसों में ही किराया देना होगा. इसके लिए सभी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है.

