֍:पेपर लीक के बाद री- एग्जाम§ֆ:आज प्रदेश के 67 जिलों के 1174 परीक्षा केदों पर करीब 9 लाख 70 हजार अभ्यर्थी सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इसी साल 17 और 18 फरवरी को हुई परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आया था। इसके बाद उसे रद्द किया गया था। अब एक बार फिर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। पांच चरणों में होने जा रही परीक्षा को लेकर सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं, पेपर लीक की अफवाह पर लखनऊ में एफआईआर दर्ज कराया गया है।
§֍:10 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती§ֆ:प्रदेश में 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर भी अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। डीजीपी प्रशांत कुमार ने परीक्षा से जुड़े कई बिंदुओं पर पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष डीजी राजीव कृष्ण के साथ बैठक की। सभी जिलों के पुलिस कप्तान को सुरक्षा से जुड़े निर्देश जारी किए गए हैं। अब तक की जांच में करीब 20 हजार अभ्यर्थियों के आधार कार्ड संदिग्ध पाए गए हैं। इन सभी की आईडी का सत्यापन ठीक से करने के लिए संबंधित परीक्षा केंद्र के प्रभारी और वहां पहुंचने वाले अफसरों को जानकारी दे दी गई है।
§UP Constable Exam 2024: उत्तर प्रदेश में सिपाही भर्ती परीक्षा का आज से आगाज हो गया। पहली पाली की परीक्षा शुरू हो गई है। 60 हजार पदों पर पुलिस भर्ती के लिए 67 जिलों में परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। 27 प्रदेश और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के 48 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। आज से शुरू हो रही सिपाही भर्ती परीक्षा 24, 25, 30 और 31 अगस्त को आयोजित होनी है। 5 दिनों की 10 पालियों में परीक्षा का आयोजन किया जाना है।

UP में सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए उमड़े अभ्यार्थी#students #exam #examtime #short pic.twitter.com/Fikbim39hb
— FASAL KRANTI (@Fasal_Kranti) August 23, 2024