֍:दिलजीत के लिए लकी रहा 2024§ֆ:मशहूर गायक और एक्टर दिलजीत दोसांझ के लिए 2024 का साल काफी अच्छा रहा है. उनको बॉलीवुड डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ से काफी तारीफ मिली है. वहीं, दिलजीत ने इसी साल लॉन्च हुई ‘क्रू’ फिल्म में भी उन्हें काफी तारीफ मिली हैं. बता दें, दिलजीत दोसांझ भारत में ही नहीं बल्की विदेशों में भी दीवाने हैं. वे कनाडा में समय-समय कॉन्सर्ट करते रहते हैं.
§֍:कनाडा के पीएम ने दिया सरप्राइज§ֆ:कॉनसर्ट के बीच दिलजीत दोसांझ के लिए कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो का आ जाना अपने आप में बहुत बड़ी बात है. इस सरप्राइज विजिट से उनके फैंस में दिलजीत के लिए प्यार और ज्यादा बढ़ गया है.
अब दिलजीत के लिए एक और प्राउड मोमेंट आया है. कनाडा में परफॉर्म कर रहे दिलजीत के शो पर खुद वहां के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो जा पहुंचे. दिलजीत के कॉन्सर्ट में सरप्राइज विजिट पर पहुंचे ट्रूडो ने उनके साथ तस्वीर भी खिंचाई और स्टेज पर मजेदार मोमेंट्स भी शेयर किए.
§֍:सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल§ֆ:कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने दिलजीत के साथ तस्वीरें शेयर कीं. येलो कलर की शर्ट और रेड पगड़ी पहने दिलजीत, ट्रूडो से गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं. ट्रूडो ने तस्वीर के साथ लिखा, ‘दिलजीत दोसांझ के शो से पहले उन्हें गुड लक कहने के लिए रॉजर्स सेंटर पहुंच गया. कनाडा एक महान देश है- जहां पंजाब से आया एक लड़का इतिहास बना सकता है और स्टेडियम सोल्ड आउट कर सकता है. विविधता सिर्फ हमारी शक्ति ही नहीं है, ये हमारी सुपर पावर है.’
§ֆ:§एक्टिंग के साथ संगीत की दुनिया में लोगों के दिलों पर राज करने वाले दिलजीत दोसांझ कनाडा में कॉन्सर्ट कर रहे थे. इसी दौरान अचानक स्टेज पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पहुंच गए और उनके साथ तस्वीर भी खिंचवाई. जिसके बाद उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा, ‘विविधता कनाडा की शक्ति है. प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो इतिहास बनता देखने आए थे: हम रॉजर्स सेंटर पर सोल्ड आउड हैं.’ इस मौके की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

