ֆ:विराज मुंगाले ने बताया कि रास्ते में, उनके साथ नेपाली मित्र रोशन श्रेष्ठा भी थे। जो नेपाल के काठमांडू तक गए। विराज बताते हैं कि इस साहसिक यात्रा की प्रेरणा ऐतिहासिक सिल्क रूट के प्रति उनके आकर्षण से मिली। साथ ही ऐसे अन्य लोगों की कहानियों से भी मिली, जिन्होंने ऐसी ही यात्राएं की थीं। विराज ने बताया कि मां से मिलने के बाद उनकी थकान दूर हो गई।§एक भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक विराज मुंगाले अपनी मां से मिलने के लिए लंदन से ठाणे तक अपनी एसयूवी चलाकर आया। 59 दिन पहले लंदन से एसयूवी से निकला विराज 16 देशों से होते हुए 18,300 किलोमीटर की यात्रा करने के बाद भारत पहुंचा।

