केरल के तिरुवनंतपुरम में पिछले 3 सप्ताह से फंसे रॉयल नेवी के एफ-35बी फाइटर जेट को रिपेयर करने के लिए यूके से 24 लोगों की टीम पहुंची है। रविवार को ब्रिटिस एयर फोर्स का एयरबस ए400एम एटलस विमान इस टीम को लेकर तिरुवनंतपुरम में लैंड हुआ।
यूके से आई 24 लोगों की टीम
इस टीम में 14 एक्सपर्ट हैं और 10 क्रू मेंबर्स हैं। यह टीम जांच करेगी कि फाइटर एयरक्राफ्ट को रिपेयर किया जा सकता है या फिर इसे डिसमेंटल करके यूनाइटेड किंगडम वापस ले जाया जाएगा। एक्सपर्ट्स की टीम को केरल में उतारने के बाद एयरबस ए400एम एटलस वापस लौटने के लिए तैयार है।
केरल में रुककर जांच करेंगे एक्सपर्ट
ब्रिटेन से आए एक्सपर्ट केरल में ही रुककर एयरक्राफ्ट की जांच करेंगे और उसे रिपेयर करने का प्रयास करेंगे। फिलहाल ये तय माना जा रहा है कि एफ-35बी फाइटर जेट को यूके ले जाने का प्लान टाल दिया गया है। क्योंकि रॉयल एयरफोर्स के एयरबस ए400एम एटलस का साइज इतना बड़ा नहीं है कि इसमें एफ-35बी को डिसमेंटल कर ले जाया जा सके।