Flight Service Impacted: हवाई सफर की सर्विस देने वाली तीन एयरलाइन कंपनियों के सर्वर को बड़ी टेक्निकल गड़बड़ी का सामना करना पड़ा है. इंडिगो, अकासा एयर और स्पाइसजेट एयरलाइंस को दुनिया के कई एयरपोर्ट्स पर वेब चेकइन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इस वजह से मुंबई, बंगलुरु, दिल्ली सहित देश के कई एयरपोर्ट्स पर उसके यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी है. अकासा एयर ने यात्रियों से कहा है कि वे एयरपोर्ट्स पर मैनुअली चेक-इन और बोर्डिंग की सुविधा दे रहे हैं.

